Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Jun, 2024 07:35 PM
दर्शना देवी की मौत के बाद परिवार ने खूब हंगामा किया और अस्पताल पर लापरवाही के इलजाम लगाए।
ऊधमपुर : ऊधमपुर के गवर्नमैंट मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने आई महिला की अचानक मौत हो गई है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार गलयोत गांव की रहने वाली दर्शन देवी पत्नी कृष्ण कुमार को रात मेडिकल कॉलेज ऊधमपुर लाया गया। उसे मौजूद डॉक्टर द्वारा दवाई एवं इंजैक्शन दिया गया, जिससे उसके नाक से खून बहाना शुरू हो गया। ड्यूटी पर स्टाफ ने कहा कि जम्मू ले जाएं, परंतु उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं सुबह मौत की खबर मिलने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री पवन गुप्ता भी अस्पताल पहुंचे।
ये भी पढे़ंः प्रैक्टिस के दौरान जवान के पास फटा Grenade,मच गई अफरा-तफरी
दर्शना देवी की मौत के बाद परिवार ने खूब हंगामा किया और अस्पताल पर लापरवाही के इलजाम लगाए। मृतका के ससुर ने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर उन्हें 24 घंटे के अंदर न्याय नहीं मिला तो वह अस्पताल की छत से कूद कर आत्महत्या कर लेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन तथा जी.एम.सी. प्रशासन की होगी। जी.एम.सी. के सुपरिंटैंडैंट ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है। उन्होंने एक जांच कमेटी बना दी है और जल्द ही इसकी जांच कर न्याय दिलाया जाएगा, जो भी कोई दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।