UP से मां वैष्णो देवी के लिए चलेगी सीधी ट्रेन, पंजाब के इन जिलों सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Aug, 2024 06:04 PM

mata vaishno devi train from up

जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर: मां वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब रेलवे एक और नई ट्रेन चलाने जा रहा है जो सीधा कटड़ा मां वैष्णो देवी के दरबार तक जाएगी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से चलेगी और सीधा कटड़ा मां वैष्णो देवी के दरबार पर जाकर रुकेगी। बीच में यह ट्रेन, दिल्ली और पंजाब के कई स्टेशनों पर ठहरेगी।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर में बदल रहा मौसम का मिजाज, मां वैष्णो देवी जाने वालों के लिए जारी हुआ Update

जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ट्रेन संख्या 14033/14034 दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा सूबेदारगंज स्टेशन से चलेगी। उक्त ट्रेन सुबह 10.35 बजे सूबेदारगंज स्टेशन से निकलेगी। इसके बाद यह ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, टूंडला, अलीगढ़, सब्जी मंडी, नरेला, सोनीपत, गन्नौर, समालखां, पानीपत जंक्शन, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, राजपुरा जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, फगवाड़ा जंक्शन, जालंधर कैंट, टांडा उड़मुड़, दसुआ, मुकेरियां, पठानकोट कैंट, कठुआ, हीरानगर, विजयपुर जम्मू, जम्मूतवी, कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर रूकेगी। इसके बाद उक्त ट्रेन अगली सुबह 9.15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें :  महबूबा मुफ्ती के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ी Update, पढ़ें पूरी खबर

इस ट्रेन में ए.सी. फर्स्ट, ए.सी. 2, ए.सी. 3, स्लीपर और जनरल कोच होंगे। उक्त ट्रेन की सुविधा 1 सितंबर से शुरु हो रही है। इस ट्रेन के चलने से श्रद्धालुओं के लिए माता वैष्णो देवी के दरबार में जाना आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें :  Jammu Kashmir Breaking :  सुरक्षाबलों ने 2 ऑपरेशन दौरान इतने आतंकियों को किया ढेर

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!