Mata Vaishno Devi News : यात्रा पर जाने से पहले जान लें कैसे होती है Registration

Edited By Sunita sarangal, Updated: 26 Oct, 2024 11:45 AM

mata vaishno devi registration

इसके चलते हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि माता वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करते हैं।

जम्मू डेस्क: दीवाली के समय पर कई लोग माता वैष्णो देवी जाने का प्लान करते हैं। इसके चलते हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि माता वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करते हैं।

यह भी पढ़ें :  Kashmir के इस जिले में बड़ा हादसा, एक जवान ने तोड़ा दम, 8 घायल

माता वैष्णो देवी जाने के लिए 2 तरह से रजिस्ट्रेशन होता है – ऑफलाइन और ऑनलाइन। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको पंजीकरण काउंटर पर जाना पड़ता है। इसके बाद सारी जरूरी जानकारी भरने के बाद आपको काउंटर से एक यात्रा पर्ची मिलेगी। इस पर्ची को लेने के बाद आप अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  Gulmarg Terror Attack : DC ने की परिवारों से मुलाकात, दिया लाखों का मुआवजा

वहीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बात करें तो सबसे पहले आपको श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की वैबसाइट पर जाना पड़ेगा। आपको वैबसाइट https://www.maavaishnodevi.org/ पर जाकर सबसे पहले लॉग इन करना होगा। इसके लिए आपको अपना आई.डी. और पासवर्ड भरना होगा। इसके बाद डिटेल्स भरने के बाद आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपको वैबसाइट पर वैष्णो देवी यात्रा से जुड़ी हर डिटेल भी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें :  Kashmir के इस जिले में High Alert, जानें वजह

वैष्णो देवी के लिए यात्रा पर्ची केवल एक दिन के लिए ही वैलिड होती है। इसके साथ ही आप एक समय में केवल 6 लोगों का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वैष्णो देवी यात्रा के लिए आप 60 दिन पहले से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहीं आप माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए ट्रैन, टैक्सी और फ्लाइट आदि से जा सकते हैं। माता वैष्णो देवी के लिए अगर आपको घोड़े की सवारी और हेलिकॉप्टर चाहिए तो आप इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से टोकन बुक कर सकते हैं। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर आप हेल्पलाइन नंबर 01922-521444 भी पर कॉल कर सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

146/2

14.2

Delhi Capitals

203/8

20.0

Gujarat Titans need 58 runs to win from 5.4 overs

RR 10.28
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!