Jammu के इस बैंक में बड़ी वारदात, मच गई दहशत

Edited By Sunita sarangal, Updated: 04 Feb, 2025 11:18 AM

bank robbery in jammu

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सी.सी.टी.वी. फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है और जांच शुरू कर दी गई है।

किश्तवाड़(बिलाल वानी): किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके में स्थित जे.एंड.के. बैंक शाखा में आज लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। लुटेरों ने बैंक से 19 लाख रुपये लूट लिए।

यह भी पढ़ेंः Kashmir News : घरों में ही रहें लोग, जारी हुआ Alert

जानकारी के अनुसार अज्ञात लुटेरों ने आज दच्छन में जे.एंड.के. बैंक शाखा से नकदी लूट ली। शाखा से लगभग 19 लाख 56 हजार 600 रुपये लूट लिए गए, जो आमतौर पर सर्दियों के मौसम में कटी रहती है।

यह भी पढ़ेंः Kashmir से जुड़ी बड़ी खबर, मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

अधिकारियों ने बताया कि लुटेरों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सी.सी.टी.वी. फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है और जांच शुरू कर दी गई है। थाना दच्छन के एस.एच.ओ. मौके पर पहुंचे और इस मामले की जांच शुरू कर दी। थाना दच्छन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!