भारतीय सीमा में अब नहीं घुस पाएंगे आतंकी! सुरक्षाबलों ने शुरू किया यह अभियान

Edited By Sunita sarangal, Updated: 26 Jul, 2024 09:42 AM

security forces launched anti tunneling operation in samba

पुलिस ने हाल में कहा था कि पाकिस्तानी आतंकवादी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के रास्ते जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर चुके हैं और इस क्षेत्र में आतंकवादी हमलों में शामिल रहे हैं।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ के प्रयासों को लेकर चिंताओं के बीच सुरक्षाबलों ने भूमिगत और सीमा पार सुरंगों का पता लगाने के लिए सांबा सैक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आई.बी.) पर एक अभियान शुरू किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विशेष उपकरणों से लैस बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाकर्मी इस अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। इस दौरान वे घनी झाड़ियों और जंगली इलाकों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अभियान में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमा पार किसी भी सुरंग की मौजूदगी का पता लगाने के लिए व्यापक सुरंग-रोधी कवायद शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है और संभावित आतंकवादी घुसपैठ से उत्पन्न सुरक्षा खतरों के जवाब में यह अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है।

पुलिस ने हाल में कहा था कि पाकिस्तानी आतंकवादी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के रास्ते जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर चुके हैं और इस क्षेत्र में आतंकवादी हमलों में शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट से यह भी संकेत मिलता है कि पिछले कुछ महीनों में 50 से 60 विदेशी आतंकवादी अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के रास्ते जम्मू में घुसपैठ कर चुके हैं। पिछले 6 सप्ताह में आतंकियों ने खासकर कठुआ, डोडा, राजौरी, पुंछ और रियासी जिलों में सेना के जवानों, सुरक्षा बलों और तीर्थयात्रियों समेत आम नागरिकों को निशाना बनाया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!