Snowfall देखने का बना रहे हैं Plan तो हो जाए Alert! बर्फबारी में फंसे कई Tourists

Edited By Kamini, Updated: 09 Dec, 2024 11:27 AM

many tourists stranded in snowfall

शिमला सहित जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। इसी के चलते कई पर्यटक घूमने जा रहे हैं।

बड़गाम (मीर आफताब) : शिमला सहित जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। इसी के चलते कई पर्यटक घूमने जा रहे हैं। इसी बीच बर्फबारी में पर्यटकों के फंसने की खबर सामने आई है। कश्मीर के बडगाम जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल दूधपथरी में ताजा बर्फबारी के बाद कई पर्यटक वाहन फंस गए। बर्फबारी के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे। हालांकि, इस खूबसूरत जगह पर कई पर्यटक वाहन फंसे रहे।

snowfall, kashmir snowfall

खानसाहिब के एसएचओ जहूर तुर्क के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बचाव अभियान चलाया और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि, देर रात तक बचाव कार्य जारी रहा। अध्यक्ष एजाज डिंडा के नेतृत्व में एटीवी एसोसिएशन के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने भी पर्यटकों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पर्यटकों ने ताजा बर्फबारी का आनंद लेते हुए पुलिस और प्रशासन के समय पर हस्तक्षेप की सराहना की। पर्यटकों ने कहा कि पुलिस ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बर्फबारी में फंसे उनके वाहनों को मुक्त करवाया है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!