महंगाई भी नहीं रोक पाएगी 'दीपावली' की रौनक, गृहणियों ने बनाया बचत का खास Plan

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Nov, 2026 03:15 PM

inflation won t dampen the festive spirit of diwali

सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों को लेकर महिलाओं का कहना है कि ये धातुएं अब मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट से बाहर होती जा रही हैं। ऐसे में परिवार अपनी जरूरत और बजट के अनुसार बर्तन जैसी उपयोगी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

जम्मू ( तनवीर सिंह )  :  देशभर में इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा है और दीपावली भी नजदीक है। ऐसे में बाजारों में खरीदारी की रौनक देखने को मिल रही है, लेकिन बढ़ती महंगाई का असर भी लोगों की जेब पर साफ नजर आ रहा है। खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए त्योहारों की खरीदारी करना पहले के मुकाबले थोड़ा मुश्किल हो गया है। हालांकि, गृहणियां इस महंगाई के दौर में भी समझदारी से घर का बजट संभालते हुए त्योहार की खुशियां मनाने की तैयारी कर रही हैं।

गृहणियों का कहना है कि महंगाई के कारण हर चीज खरीदना संभव नहीं है, इसलिए वे केवल जरूरत का सामान ही खरीद रही हैं। जिन चीजों को घर पर तैयार किया जा सकता है, उन्हें खुद बनाकर त्योहार मनाने की योजना है। उनका मानना है कि फालतू खर्चों पर रोक लगाकर और हर चीज का बजट बनाकर महंगाई के असर को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

कुछ महिलाओं का कहना है कि महंगाई का असर उनकी जेब पर जरूर पड़ रहा है, लेकिन देश की तरक्की के साथ कई चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी भी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' अभियान को बढ़ावा देने के लिए लोगों को स्थानीय दुकानदारों और छोटे कारोबारियों से सामान खरीदना चाहिए। साथ ही ऑनलाइन खरीदारी के बजाय स्थानीय बाजारों को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि दुकानदार भी दीपावली का त्योहार अच्छे से मना सकें।

वहीं, सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों को लेकर महिलाओं का कहना है कि ये धातुएं अब मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट से बाहर होती जा रही हैं। ऐसे में परिवार अपनी जरूरत और बजट के अनुसार बर्तन जैसी उपयोगी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

कुल मिलाकर, महंगाई ने त्योहारों की खरीदारी पर असर जरूर डाला है, लेकिन गृहणियां कम खर्च में बेहतर तरीके से दीपावली मनाने की तैयारी कर रही हैं। उनका मानना है कि त्योहार की असली खुशी महंगी खरीदारी में नहीं, बल्कि परिवार के साथ मिलकर खुशियां बांटने में है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!