National Highway पर भयानक हादसा, पलों में मच गई चीख-पुकार

Edited By Kamini, Updated: 25 Nov, 2024 11:09 AM

horrible accident on national highway

जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा होने की सूचना है।

राजौरी : जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा होने की सूचना है। जानकारी मुताबिक, नौशेरा के डंडेसर क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गया।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, नवीन कुमार (उम्र 25 वर्षीय) निवासी चौकी गांव नौशेरा, मोटरसाइकिल चला रहा था। इस बीच उसने मदन लाल (उम्र 55 वर्षीय) पुत्र रंगा राम निवासी डंडेसर गांव को भयानक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे दोनों को चोटें आईं।

PunjabKesari

दोनों को तुरंत एसडीएच नौशेरा में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। रास्ते में मदन लाल की हालत बिगड़ने पर उन्हें सुंदरबनी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। नवीन कुमार का इलाज जीएमसी जम्मू में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!