SP ग्रामीण के नाम से बना Fake सोशल मीडिया अकाउंट, पुलिस ने जारी की चेतावनी

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 03 Oct, 2026 11:34 PM

fake social media account created in the name of sp rural

साइबर क्राइम इतना बढ़ चुका है कि इस साइबर क्राइम ने काफी ज्यादा लोगों को ठगा है लेकिन पुलिस ने भी इन साइबर अपराध को रोकने के लिए नई-नई तकनीक बनाई हुई है वहीं अगर हम बात करें जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू के SP (ग्रामीण) ने चेतावनी दी है कि...

जम्मू, (तनवीर):  साइबर क्राइम इतना बढ़ चुका है कि इस साइबर क्राइम ने काफी ज्यादा लोगों को ठगा है लेकिन पुलिस ने भी इन साइबर अपराध को रोकने के लिए नई-नई तकनीक बनाई हुई है वहीं अगर हम बात करें जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू के SP (ग्रामीण) ने चेतावनी दी है कि उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल करके एक फ़ेक सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल बनाई गई है। उन्होंने लोगों से कहा है कि वे इस अकाउंट से आने वाले मैसेज या रिक्वेस्ट का जवाब न दें।

सोशल साइट्स पर जारी एक चेतावनी में, अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे इस संदिग्ध अकाउंट की रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, अपनी निजी जानकारी शेयर न करें और न ही उससे कोई बातचीत करें। साथ ही, उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे तुरंत इस प्रोफ़ाइल की रिपोर्ट करें और इसे ब्लॉक कर दें।

चेतावनी के साथ दिए गए एक स्क्रीनशॉट में "Singh Ravinderr SP" नाम से चल रही एक प्रोफ़ाइल दिख रही है, जिसमें 58 फ़्रेंड्स, एक म्यूचुअल कनेक्शन और तीन पोस्ट हैं। ऐसा लगता है कि इस अकाउंट में अधिकारी के नाम और फ़ोटो का इस्तेमाल किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!