दरगाह के पास जमीन खोदते ही दिखी संदिग्ध चीज, पास जाकर देखा तो उड़ गए होश!

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Nov, 2026 05:45 PM

as soon as the ground near the dargah was dug up

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शेल के बारे में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

राजौरी ( दिनेश ठाकुर ) :  राजौरी जिले के लाम क्षेत्र में बुधवार को उस समय हलचल मच गई, जब लाम-लाडोका सड़क पर स्थित जियारत वारिस शाह के पास काम करते समय एक व्यक्ति को जंग लगा पुराना गोला (शेल) मिला। गोला मिलने के बाद व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी लाम की टीम मौके पर पहुंची और गोले को अपने कब्जे में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे लाम, किला दरहाल निवासी मोहम्मद यूनुस पुत्र मोहम्मद जमान जियारत वारिस शाह की जमीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जमीन में एक जंग लगा हुआ शेल दिखाई दिया।

इसके बाद मोहम्मद यूनुस ने बिना देरी किए पुलिस चौकी लाम को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शेल को पुलिस की सुरक्षा में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शेल के बारे में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!